अमेरिका के फ्लोरिडा में विमान क्रैश, 9 लोगों की मौत , जमीन से टकराने के बाद आग का गोला बना
- टेक्सास से बहामास जा रहा था
| Nov 2, 2026, 11:02 IST
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जेट विमान क्रैश हो गया। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई।
- टेक्सास से बहामास जा रहा था
फ्लोरिडा । अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, विमान टेक्सास से बहामास जा रहा था।
हादसे से कुछ देर पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को बताया कि विमान तेजी से नीचे गिर रहा है। इसके कुछ ही देर बाद विमान सड़क के पास जमीन से टकरा गया।
टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और विमान आग के गोले में बदल गया। हादसे में जमीन पर बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास के इलाके में आग फैल गई। यह जगह राष्ट्रपति ट्रम्प के मार-ए-लागो आवास से करीब 14 किलोमीटर दूर है।
