home page

पाकिस्तान: इस्लामाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में लगी आग, 15 नवजात बच्चों की मौत

- एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में धमाके के बाद हुआ हादसा
 | 
 इस्लामाबाद के अस्पताल में लगी आग
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित सबसे बड़े अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में 15 बच्चों की मौत हो गई। 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे को बचाया जा सका है। 

घटना पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में हुई। रेस्क्यू के शालि अफसरों के मुताबिक, नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में धमाका हो गया। इसके बाद आग लग गई और तेजी से पूरे वार्ड में फैल गई। बता दें कि PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल है। 

आग की जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है।

जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का फैसला किया है। कमेटी यह पता लगाएगी कि आग कैसे लगी और हादसे के पीछे क्या वजह थी।

जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता चल सकेगा।