home page

नेतन्याहू के UAE दौरे से भड़का ईरान, खतरनाक नतीजे भुगतने की धमकी दी

-इज़राइली पीएम नेतन्याहू ने रविवार को पहुंचे थे अबूधाबी
 | 
नेतन्याहू के यूएई दौरे से भड़का ईरान
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे से ईरान भड़क गया है। उसने यूएई को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी है। 

तेहरान, 30 सितंबर (हि.स./रिया नाेवाेस्ती)। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे से ईरान भड़क गया है। उसने यूएई को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी तक दे डाली। 

ईरान के विदेश मंत्रालय ने ने एक बयान में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान का विदेश मंत्रालय बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे की कड़ी निंदा करता है और इस क्षेत्र में कब्ज़ा करने वाले शासन की मौजूदगी के बेहद खतरनाक नतीजों के बारे में चेतावनी देता है।"

ईरान के विदेश मंत्रालय ने मध्य पूर्व के देशों से कहा कि वे अपनी ज़मीन का इस्तेमाल क्षेत्र के दूसरे देशों के खिलाफ अस्थिरता फैलाने वाली गतिविधियों के लिए न होने दें।

बता दें कि इज़राइली पीएम नेतन्याहू ने रविवार को अबूधाबी का दौरा किया था। वहां उन्होंने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की। अगले दिन दोनों पक्षों ने आधिकारिक तौर पर इस दौरे की पुष्टि की।