नेपाल में लैंडिंग के समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत
- न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल
| Updated: Nov 3, 2026, 12:29 IST
नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई,
काठमांडू। नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह लैंडिंग के समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस घटना में 47 वर्षीय पर्यटक वसंत कुमार बलारा माडू की मौत हो गई। जबकि भारतीय मूल के 53 वर्षीय न्यूजीलैंड नागरिक शैलेश किसन पटेल घायल हो गए हैं। हेलिकॉप्टर डायनेस्टी और फिस्टेल एयर कंपनी के थे।
पुलिस के मुताबिक, फिस्टेल हेलीकॉप्टर के पायलट भी मामूली रूप से घायल हुए हैं, हालांकि तत्काल उनके नाम की पुष्टि नहीं हो सकी है। डीएसपी बुढाथोकी ने बताया कि खुम्बु पासांगल्हामू स्थित फेरिचे में बने हेलीपैड पर आज सुबह लैंडिंग के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के ब्लेड (पंखे) आपस में टकराने से यह दुर्घटना हुई। बता दें कि नेपाल में पहाड़-घाटियां, बदलता मौसम, जोखिम भरे रनवे विमान या हेलिकॉप्टर हादसे की मुख्य वजह हैं।
