home page

तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही , गांवों में घुसा पानी ,कई पुलिस कर्मी लापता

- रसुवा जिले में बुधवार भोटेकोशी नदी का पानी घुसा
 | 
नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ से तबाही
तिब्बत में आई बाढ़ ने नेपाल में तबाही मचा दी है। यहां के रसुवा जिले में बुधवार भोटेकोशी नदी का पानी घुस गया।

काठमांडू । तिब्बत में आई बाढ़ ने नेपाल में तबाही मचा दी है। यहां के रसुवा जिले में बुधवार भोटेकोशी नदी का पानी घुस गया। इस जल आपदा में रसुवा जिले में 19 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं।

बागमती प्रदेश के पुलिस प्रमुख डीआईजी दीपक रेग्मी के अनुसार, रसुवागढ़ी पुलिस चौकी में तैनात 22 पुलिसकर्मियों में से केवल 9 से ही संपर्क हो पाया है। 13 पुलिसकर्मी से संपर्क नहीं हो पा रहा। स्याफ्रुबेसी में तैनात 9 पुलिसकर्मियों में से केवल 3 से संपर्क हो पाया है। पुलिसकर्मी लापता हैं। बाढ़ में पुलिस कार्यालय भी बह गया है। टिमुरे बीओपी में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मी भी लापता बताए गए हैं।

रसुवा में सुबह करीब 9 बजे आई बाढ़ से टिमुरे, स्याफ्रुबेसी समेत नदी तटीय क्षेत्रों में भारी क्षति हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में नेपाल के तीनों सुरक्षा निकायों को खोज, बचाव और राहत अभियान में लगाया गया है। खोज एवं बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना ने दो हेलीकॉप्टरों सहित विशेष टीम भेजी है। अस्पतालों में सेना के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी तैनात की गई है। बचाव कार्य के लिए धुन्चे, रसुवा और धादिङ के गजुरी से भी नेपाली सेना की टीमें भेजी गई हैं।  

चीन सीमा पर खड़े 500 कंटेनर बहे 

काठामांडू। भीषण बाढ़ के नेपाल चीन सीमा पर नेपाल आने के लिए खड़े 500 से अधिक कंटेनर के बह जाने की खबर है।नेपाल हिमालय सीमापार वाणिज्य संघ के अनुसार रसुवा के टिमुरे स्थित कस्टम कार्यालय के यार्ड में रखे सैकड़ों कंटेनर बाढ़ में बह गए हैं। संघ के सचिव आङदोर्जे शेर्पा के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में यार्ड में रखे करीब 200 कंटेनर बाढ़ में बहने की बात सामने आई है। इसी तरह चीन की ओर सामान लेने जा रहे करीब 300 कंटेनर भी बाढ़ की चपेट में आए हैं।  (हि.स.)