home page

कनाडा की लेखिका ऐन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

- प्राचीन ग्रीक-रोमन साहित्य को नए तरीके से पेश करने और लेखन के नए प्रयोग के लिए दिया गया सम्मान
 | 
कनाडा की लेखिका ऐन कार्सन
कनाडा की लेखिका ऐन कार्सन को वर्ष 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। नोबेल समिति के सदस्यों ने स्टॉकहोम में कार्सन के नाम की घोषणा की।

स्टॉकहोम । कनाडा की लेखिका ऐन कार्सन को वर्ष 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें प्राचीन ग्रीक-रोमन साहित्य को नए तरीके से पेश करने और लेखन के नए प्रयोग के लिए यह सम्मान मिलेगा।

नोबेल समिति के सदस्यों ने स्टॉकहोम में कार्सन के नाम की घोषणा की। नोबेल समिति ने कहा कि 76 वर्षीय कार्सन अपनी उन रचनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं, जो अक्सर कविता, कथा-साहित्य और अकादमिक अध्ययन के बीच की सीमाओं को पार करती हैं। यह पुरस्कार उनकी साहसिक और रचनात्मक साहित्यिक कृतियों के लिए दिया गया है, जिन्होंने शास्त्रीय परंपरा के साथ रोचक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूपों का स्थापित किया है।

नोबेल पुरस्कार किसी लेखक के पूरे जीवन के साहित्यिक योगदान के लिए दिया जाता है। इसे विश्व साहित्य का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।

नोबेल समिति के अध्यक्ष एंडर्स ओल्सन के मुताबिक कार्सन का जन्म 21 जून, 1950 को टोरंटो में हुआ था। उन्होंने टोरंटो विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वे 1979 से अमेरिका और कनाडा के कई विश्वविद्यालयों में क्लासिक्स, तुलनात्मक साहित्य और क्रिएटिव राइटिंग विषय पढ़ा रही हैं।  (हि.स.)