WhatsApp लाया गेस्ट कॉलिंग फीचर, अब कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं
टेक डेस्क। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सएप (WhatsApp ) पर कॉल करने के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं होगा। ऑनलाइन मीटिंग हो या दोस्तों के साथ वीडियो कॉल, कई बार सामने वाले व्यक्ति के पास WhatsApp अकाउंट नहीं होने से बातचीत शुरू करना मुश्किल हो जाता है। अब इस परेशानी से निजात मिलने वाली है। WhatsApp ने एक नया जबरदस्त फीचर लॉन्च कर दिया है। इसका नाम है 'गेस्ट कॉलिंग' (Guest Calling )।
इस फीचर के जरिए अब उन लोगों को भी वॉट्सएप कॉल (WhatsApp call) में शामिल किया जा सकता है, जिनके पास WhatsApp अकाउंट नहीं है और न ही उनके फोन या कंप्यूटर में एप इंस्टॉल है।
इसके लिए एक कॉल लिंक बनाकर शेयर करना होगा। खास बात यह है कि इन कॉल्स के लिए कोई शुल्क या समय सीमा नहीं है और इनमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन भी मिलता है।
कैसे काम करता है नया फीचर
WhatsApp के मुताबिक, गेस्ट कॉल भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी. WhatsApp के Guest Calling फीचर के जरिए एक साथ 32 लोगों तक को ग्रुप कॉल में जोड़ा जा सकता है. गेस्ट कॉल में मौजूद दूसरे लोगों के फोन नंबर नहीं देख सकेंगे. इसके अलावा उन्हें मैसेज भेजने या अपनी तरफ से किसी अन्य व्यक्ति को कॉल में जोड़ने की सुविधा नहीं मिलेगी. गेस्ट कंप्यूटर स्क्रीन शेयर कर सकते हैं, थम्स-अप या हार्ट जैसे इमोजी से प्रतिक्रिया दे सकते हैं और बातचीत के दौरान अपनी बात रखने के लिए Raise Hand फीचर का ऑप्शन भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
