POCO X8s लॉन्च, 6330mAh बैटरी के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर
टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन कंपनी POCO ने अपनी X8 सीरीज में नया स्मार्टफोन POCO X8s लॉन्च किया है। इसमें 6.35 इंच की स्क्रीन के साथ 6330mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हैं. फोन दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हैं। फिलहाल ये फोन वियतनाम में लॉन्च किया गया है।
POCO X8s की खूबियां
-POCO X8s में 6330mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
-फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा है, जिसके साथ Light Fusion 800 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलता है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
-POCO X8s के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,500,000 वियतनामी डोंग है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 42,000 रुपये होती है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,000,000 वियतनामी डोंग यानी करीब 51,000 रुपये है. फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध है.
