home page

माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, कंपनी ने खुद जॉब छोड़ने का ऑफर दिया

- भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के कर्मियों को दिया गया प्रस्ताव
 | 
माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
दुनिया की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। यह ऑफर भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के उन कर्मचारियों के लिए है जो लेवल 70 या उससे नीचे के पदों पर हैं।

टेक डेस्क।  टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए चौकानें वाली खबर। दुनिया की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft ) ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। इसके बदले उन्हें एक साथ अच्छा-खासा पैसा दिया जाएगा। यह ऑफर भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के उन कर्मचारियों के लिए है जो लेवल 70 या उससे नीचे के पदों पर हैं।

कंपनी में कुल 2.23 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें से 23 हजार भारत में हैं। इनमें से कितनों को ऑफर मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है। जो कर्मचारी इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं,

उन्हें अगले कुछ घंटों में ईमेल आ जाएगा। उसमें दिए लिंक से वे अपने एग्जिट ऑफर की पूरी डिटेल देख सकेंगे। पात्र कर्मचारियों को 1 दिसंबर तक फैसला करना होगा।

कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह AI की नई तकनीक और सिस्टम बनाने में बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर रही है। इसकी भरपाई करने के लिए कंपनी ऐसा कर रही है।