लखनऊ में दिन दहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या, सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में हुई वारदात
— एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
| Updated: Oct 26, 2026, 12:21 IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सहादतगंज के नौबस्ता इलाके में हुई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूस से घायल हो गया है।
लखनऊ में दिन दहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या, सआदतगंज इलाके में हुई वारदात
— एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी का सहादतगंज इलाका सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दिनदहाड़े हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामला सआदतगंज थानाक्षेत्र के नौबस्ता इलाके का है। डीसीपी वेस्ट जितेंद्र के मुताबिक, फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के बाद फायरिंग हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
