home page

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: पानी से भरा गड्ढा बना मौत का कुआं, 3 बच्चों की डूबने से मौत

-कुर्सी क्षेत्र के बैना गांव में मिट्टी निकालने के लिए खोदा गया था गड्ढा
 | 
बाराबंकी में गड्ढे में डूबने से 3 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित बैना गांव मेंपानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई।

 

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित बैना गांव मेंपानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई।   मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की । साथ ही अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 

एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने साेमवार काे बताया कि बैना गांव में निर्माणाधीन मुर्गी फार्म परिसर में मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। उस पानी में नहाने के लिए गांव के ही तीन बच्चे 13 वर्षीय देवा, 10 वर्षीय दिव्यांश और 12 वर्षीय सुमित गये थे। वह लाेग उस गहरे गड्ढे में उतरने के बाद बाहर नहीं निकल सके और उन सभी की पानी में डूबकर माैत हाे गई।

 सुमित और देवा के शव बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन दिव्यांश काे खाेजने में गाेताखाेराें काे काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात उसका शव भी बरामद कर लिया। हादसे के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी शवाें काे बाहर निकाल कर पाेस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। (हि.स.)