home page

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हादसा पर हादसा, 3 लोगों की मौत, ट्रक से भिड़ी बस

-घटना में 11 लोग घायल, गुरूग्राम से बिहार जा रही थी बस 
 | 
सुलतानपुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस
यूपी के सुलतानपुर में गुरूग्राम से बिहार जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। 

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की सुबह गुरूग्राम (पुराना नाम गुड़गांव) से बिहार के लिए जा रही बस सिक्स लेन पर ट्रक से टक्करा गई। हादसे में तीन यात्रियाें की माैत हाे गई और उसमे सवार 11 मुसाफिर हल्के और गंभीर रूप से हुए घायल हो गए है। 

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान श्यामलाल मंडल, गुरूग्राम के झगड़ा कॉम्प्लेक्स, प्रेमपुरी निवासी विनोद मंडल (50) और बिहार के कुमारखंड निवासी किरन देवी (60) के रूप में हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। सीसीटीबी फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। यात्रियों ने बताया-जय मां शीतला ट्रेवल की बस रोज गुरूग्राम से बिहार के लिए चलती है। बस गोरखपुर होते हुए बिहार जाती है। (हि.स.)