यूपी के रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश कुमार पशुधन विभाग भर्ती घोटाले में गिरफ्तार
- 12 साल पुराने मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने की कार्रवाई
| Oct 14, 2026, 11:07 IST
समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए पशुधन विभाग भर्ती घोटाले के मामले में रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश कुमार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई 12 साले पुराने पशुधन विभाग भर्ती घोटाले मामले में की गई है। सपा सरकार के दौरान पशुधन विभाग में 2014 में 1198 पदों पर हुई थी। 2017 में मामले से जुड़ी रिपोर्ट सौंपी गई थी।
2014 में अखिलेश यादव की सपा सरकार के दौरान पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1198 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। 2 फरवरी 2014 को परीक्षा कराई गई थी। इसके बाद भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे।
जांच में पता चला कि भर्ती में तय नियमों को ताक पर रख दिया गया था। OMR शीट की जांच एक ही जगह रखकर कराई गई, जिससे नंबरों में हेरफेर किया जा सके। जिलों या मंडलों की जो कमेटियां चयन करती थीं, उनके अधिकार खत्म कर दिए गए थे।
