home page

लखनऊ में 32 करोड़ की मॉर्फिन पकड़ी गई, 2 गिरफ्तार

-आरोपियों के पास से एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद 
 | 
 दुबग्गा इलाके से पकड़ी गई संदिग्ध मॉर्फिन

लखनऊ के दुबग्गा इलाके से 6.400 किलो संदिग्ध मॉर्फिन पकड़ी गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में बड़ी मात्रा में संदिग्ध मॉर्फिन पकड़ी गई है। पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार  किया है। उनके पास से 6.400 किलो संदिग्ध मॉर्फिन, एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद मॉर्फिन की कीमत करीब 32 करोड़ रुपये है।

आरोपियों की पहचान बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित मोहसंद टिकैतगंज गांव निवासी जुहैल (25) और अमजद (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 16,170 रुपए नकद, छह मोबाइल फोन, एक स्कूटी और हुंडई वेन्यू कार भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक ANTF लखनऊ यूनिट और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त टीम ने दुबग्गा थाना क्षेत्र के महिपत मऊ गांव में कार्रवाई की। यह इलाका अंधे की चौकी के अंतर्गत आता है। छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।