home page

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: इंस्पेक्टर और चौकी प्रभार सस्पेंड, पीड़त परिवार बोला- आरोपी को फांसी दो

- मृतक शिवाजी तिवारी संघ के जिला सर कार्यवाह भी रह चुके थे
 | 
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सहादतगंज इलाके में सोमवार को हुए  में  ट्रिपल मर्डर केस में ले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इंस्पेक्टर सहादतगंज संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी इंचार्ज अजय कुमार चौरसिया को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के सहादतगंज इलाके में दिन दहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर केस में ले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इंस्पेक्टर सहादतगंज संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी इंचार्ज अजय कुमार चौरसिया को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहा है। 

बता दें कि सआदतगंज के ब्राह्मण टोला में सोमवार सुबह कार पार्किंग को लेकर ऋषभ शुक्ला (30) ने 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक शिवाजी तिवारी (62) सचिवालय के रिटायर्ड कर्मचारी थे। संघ के जिला सर कार्यवाह भी रह चुके हैं।

शिवाजी के भाई शिवेंद्र तिवारी लखनऊ यूनिवर्सिटी में काम करते थे। शिवाजी का बेटा सुयश (30) का बिजली के सामान का कारोबार था। 5 दिसंबर को उसकी शादी होनी थी। आरोपी ऋषभ मर्चेंट नेवी में नेविगेशन अफसर था।

इस बीच पिता, बेटे और छोटे भाई की लाशें पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचीं तो चीखा पुकार मच गई। शव देखकर मां-बहन बिलख बिलख कर रोने लगीं। मां ने कहा- हत्यारे ने हमारा परिवार उजाड़ दिया। उसे फांसी होनी चाहिए। घर को बुलडोजर से गिरा देना चाहिए। उसका परिवार भी खत्म होना चाहिए।