यूपी में बिना भेदभाव युवाओं को दी जा रही नौकरी : CM योगी
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक हजार 375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने मंच से 11 अभ्यर्थियों को अपने हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 10 साल पहले जिस उप्र की पहचान एक बीमारू राज्य की थी, आज वह उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में गिनती हो रही है। बिना लेन-देने के साढ़े नौ लाख युवाओं ने सरकारी नौकरी प्राप्त किए हैं। उन्हीं युवाओं की प्रतिभा के कारण आज प्रदेश तरक्की कर रहा है। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के लिए युवाओं को नौकरी दी जा रही है। योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में योग्यता होने के बावजूद गरीब परिवारों के बच्चों नौकरी मिल ही नहीं सकती थी। माफिया राज में जकड़ा हुआ था। हमने तय किया माफियाराज खत्म करना है। आज माफिया सिर नहीं उठा सकता। आज यूपी के लोगों के सामने पहचान का संकट नहीं है। जिन लोगों ने पहचान का संकट किया था, जिन लोगों ने दलितों, पिछड़ों के हक पर डकैती डालने का काम किया था, आज वे नए रूप, स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदलते नजर आ रहे हैं।
योगी ने कहा कि 10 साल पहले उप्र की देश के सबसे पिछड़े पांच राज्यों में गिनती होती थी, आज हमारी शीर्ष पांच राज्यों में गिनती हो रही है। हमारी अर्थव्यवस्था बड़ी हुई है। यह बदलाव जो आया है, वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। आज के दिन को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए चयन करने के लिए पंचायती राज विभाग को धन्यवाद देता हूं। आज महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की जयंती का अवसर है। हमें उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज उप्र में समाज वादी पार्टी की सरकार नहीं है। अब उप्र में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार है। आज किसी की हिम्मत नहीं कि वे सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार कर सकें। युवाओं का भविष्य खराब करने का किसी को अधिकार नहीं है।
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभार ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि वे लोग हाथ उठाएं जिन्होंने बिना घूस दिए नौकरी पाए हैं। इस पर सभागार में बैठे सभी युवाओं ने हाथ उठाया। इस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में भर्ती निकलते ही सपा के लोग बिना पैसे लिए नौकरी नहीं देते थे। यह बदलाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने अकेले रावण की लंका जलाई थी। आप सब मिलकर समाजवादी पार्टी की लंका जलाएंगे। 2027 के चुनाव में सपा को साफ कर देना है और कांग्रेस को आफ करना है। (हि.स.)
