home page

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की अंडर 19 क्रिकेट टीम में एंट्री

-ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे
 | 
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग के बेट आर्यवीर की अंडर 19 क्रिकेट टीम में एंट्री हो गई।

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग के बेट आर्यवीर की अंडर 19 क्रिकेट टीम में एंट्री हो गई। सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेंगे बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो बहुदिवसीय मैच खेले जाएंगे। 

एकदिवसीय मुकाबलों के लिए लक्ष्य रायचंदानी को कप्तान और यशवर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है।

तीनों मुकाबले सितंबर में राजकोट में खेले जाएंगे। आर्यवीर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे हैं।

वहीं राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और श्रीलंका दौरे पर भारत की U-19 टीम के लिए 87 रन की पारी खेल चुके हैं। हालांकि, आर्यवीर और अन्वय दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दो मल्टी-डे मैचों की टीम में जगह नहीं मिली है।