home page

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 से भी बाहर, फिटनस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

-कल वेलिंगटन में खेला जाएगा मुकाबला
 | 
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन
वेलिंगटन। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के फैन्स के लिए बुरी खबर। ईशान  न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। 

वेलिंगटन। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। 

दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे ईशान ने अभी मैच खेलने की फिटनेस हासिल नहीं की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड के अनुसार, ईशान की चोट में सुधार हो रहा है, लेकिन उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है। विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम के साथ बने रहेंगे।


बीसीसीआई ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा, “ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में हुए हल्के खिंचाव से अच्छी तरह उबर रहे हैं।

 हालांकि, वह अभी मैच खेलने की फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं और 27 अक्टूबर, 2026 को वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की रिकवरी पर नजर रख रही है।"कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए टीम के साथ बने रहेंगे।”

बता दें कि ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले टी20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद भारतीय टीम को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा था। ईशान आमतौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनकी चोट के कारण तिलक वर्मा को तीसरे नंबर पर उतारा गया था।