IPL 2027: मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान ,किरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाया
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने बड़ा ऐलान किया है। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को टीम को हेड कोच बनाया गया है। 39 साल के पोलार्ड पिछले 16 साल से मुंबई की टीम से जुड़े हुए हैं।
फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। वे 2009-2010 में टीम से जुड़े थे और 2022 तक सिर्फ मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते रहे। पोलार्ड श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने की जगह लेंगे। महेला जयवर्धने ने 17 अक्टूबर को हेड कोच का पद छोड़ दिया था। मुंबई इंडियंस ने कहा कि पोलार्ड की नियुक्ति टीम की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए है। वे टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं।
MI की सह-मालकिन नीता मुकेश अंबानी ने पोलार्ड की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा- पोलार्ड 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और पिछले 16 वर्षों में हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने हमें कई यादगार पल दिए और कोच के रूप में भी अपने अनुभव, जुनून और खेल की गहरी समझ को साझा किया है।
