home page

IPL-2027 : महेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ,चामिंडा वास बने DC के बॉलिंग कोच

- आगामी सत्र से पहले टीम फ्रेंचाइजी कर रही बदलाव 

 | 
महेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2027) से पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्य ने मुनाफ पटेल की जगह, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास को अपना बॉलिंग कोच बनाया है। 

 

 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2027) से पहले टीम फ्रेंचाइजी बड़े फैसले ले रही हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने  मुंबई इंडियंस (MI) के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया है।  जयवर्धने 2017 से 2022 तक और फिर बाद में 2017 से 2022 तक एमआई के  मुख्य कोच रहे।

मुंबई इंडियंस ने शनिवार को एक बयान में कहा, “मुंबई इंडियंस (MI) ने आज घोषणा की है कि महेला जयवर्धने मुख्य कोच का पद छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही ‘वन फैमिली’ के साथ उनका एक दशक लंबा जुड़ाव समाप्त हो रहा है।”

वहीं MI की मालकिन नीता अंबानी ने जयवर्धने के नेतृत्व, ईमानदारी और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा फ्रेंचाइजी परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। 

 

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी टीम मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वास पिछले दो सत्रों से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी नियुक्ति की घोषणा की।