भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाड क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता, 19 रनों से शिकस्त दी
- अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने लगाई हाफ सेंचुरी
| Oct 3, 2026, 13:46 IST
एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट में भारत ने पाकिस्तान का 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है । भारत ने इस खेल इवेंट में लगातार दूसरी बार एशियन गोल्ड मेडल जीता है।
निशिन। एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट में भारत ने पाकिस्तान का 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है । भारत ने इस खेल इवेंट में लगातार दूसरी बार एशियन गोल्ड मेडल जीता है।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए।
भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।
