home page

Hockey World Cup 2026: भारत के सामने नीदरलैंड्स की कड़ी चुनौती, सेमीफाइनल की राह आसान नहीं

भारतीय पुरुष टीम कल और महिला टीम आज खेलेगी नीदरलैंड्स से मैच 
 | 
भारत के सामने नीदरलैंड्स की कड़ी चुनौती
एफआईएच हॉकी विश्व कप बेल्जियम-नीदरलैंड्स 2026 के दूसरे चरण में भारतीय पुरुष और महिला टीम का ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

 

एम्सटेलवीन । एफआईएच हॉकी विश्व कप (FIH Hockey World Cup 2026)  के दूसरे चरण में भारतीय पुरुष और महिला टीम का ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से कड़ी चुनौती मिल सकती है। दोनों भारतीय टीमों ने अपने-अपने पूल में दूसरा स्थान हासिल कर दूसरे चरण में जगह बनाई है।


भारतीय पुरुष टीम कल यानी 22 अगस्त को शाम 7:30 बजे नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरे चरण का अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 24 अगस्त को शाम 6:15 बजे अर्जेंटीना से भिड़ेगी। जबकि महिला टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ आज अपना मैच खेलेगी । पुरुष टीम हालांकि दूसरे चरण में कोई अंक साथ लेकर नहीं जाएगी। पूल डी में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया और वह एक अंक लेकर आगे बढ़ा है। भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी और इसके बाद पाकिस्तान को 5-3 से हराकर पूल में दूसरा स्थान हासिल किया।

सेमीफाइनल की राह होगी चुनौतीपूर्ण

नीदरलैंड्स पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीत चुका है। ऐसे में दोनों भारतीय टीमों के लिए मेजबान टीम के खिलाफ मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। भारतीय महिला टीम ने अब तक आक्रमण और रक्षात्मक खेल के बीच अच्छा संतुलन दिखाया है, जबकि पुरुष टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के साथ पहले चरण का समापन किया। अब दोनों टीमों को दूसरे चरण में नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए नीदरलैंड्स के खिलाफ मजबूत शुरुआत भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी। (हि.स.)