home page

Aus-Ban 3rd ODI Match: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, फोबे लिचफील्ड चोट के चलते बाहर

 निकोला कैरी टीम में शामिल, विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी करेंगी ओपनिंग 
 | 
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फोबे लिचफील्ड
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे  महिला वनडे मैच से पहले  ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को झटका लगा है। बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड चोट के चलते मैच से बाहर हो गई हैं।

 

ब्रिसबेन। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला वनडे इंटरनेशनल मैच से पहले  ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड कूल्हे की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच से बाहर हो गई हैं।  उनकी जगह निकोला कैरी को टीम में में शामिल किया गया है। वहीं, अपना 100वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी टीम के लिए ओपनिंग करेंगी।

एलन बॉर्डर फील्ड में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक कप्तान ताहलिया मैक्ग्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। समाचार लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 9 ओवर में केवल 18 रन पर तीन विकेट गंवा दिया है।

लिचफील्ड को रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में 71 रन की पारी के दौरान कूल्हे की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आया था। चोट की गंभीरता कम बताई गई है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को देखते हुए उनकी उपलब्धता पर भी सवाल बने हुए हैं।

ग्रेस हैरिस भी टीम को अतिरिक्त विकल्प देने के लिए ब्रिस्बेन पहुंच गई हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन नहीं होने के बाद वह गुरुवार को ब्रिस्बेन हीट के टी20 स्प्रिंग चैलेंज अभियान से जुड़ेंगी। (हि.स.)