Asian Games 2026: भारत को 6 मेडल, शूटर्स ने 5 पदकों पर साधा निशाना
खेल डेस्क। जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में भारत ने 6 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 5 मेडल शूटर्स ने दिलाए। एक मेडल मिक्स्ड मार्शल आर्टस में सुचिका तारियाल ने जीता
भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने सोमवार को एशियाई खेलों में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। चीन के शेंग लिहाओ ने करीबी मुकाबले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल की भारतीय तिकड़ी ने रजत पदक जीता। भारतीय टीम चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही।
मिक्स्ड मार्शल आर्टस (एमएमए) में भारतीय खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने सोमवार को इतिहास रचते हुए 2026 एशियाई खेलों में महिला पारंपरिक 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। वह एशियाई खेलों में भारत के लिए एमएमए में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
भारत एशियन गेम्स की मेडल टैली में 10वें स्थान पर है। उसके खाते में अब 4 सिल्वर समेत 2 मेडल हैं। चीन 14 गोल्ड समेत 23 मेडल के साथ पहले स्थान पर है। जापान 6 गोल्ड समेत 21 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 4 गोल्ड समेत 16 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है।
