Asian Games 2026: भारत के लिए सुनहरा बुधवार ,एक दिन में 4 गोल्ड जीते
नागोया । जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में बुधवार का दिन भारत सोने की बरसात लेकर आया। एक ही दिन में भारतीय खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड मेडल हासिल किए। पहला गोल्ड भारतीय महिला टीम ने तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में जीता। इसके बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी मिक्स्ड इवेंट में चैंपियन बनी। मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने सोना जीता। दोपहर में हुए कंपाउंड मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
इन गोल्ड से भारत मेडल टैली के 7वें स्थान पर आ गया है। उसने अब तक 58 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज शामिल हैं। 9 में से 5 गोल्ड महिलाओं ने दिलाए हैं।
बता दें कि नीरू ढांडा के लिए यह एशियन गोम्स 2026 में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह इस स्पर्धा में एशियन खेल का व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। नीरू ने व्यक्तिगत फाइनल में 28 निशाने लगाकर एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
