home page

UPI पेमेंट पर लगने वाला चार्ज दिवाली तक टला

त्योहारी सीजन को देखते हुए लिया गया फैसला 
 | 
UPI पेमेंट पर लगने वाला चार्ज दिवाली तक टला
यूपीआई पेमेंट (UPI payment) पर लगने वाले  चार्ज को दिवाली तक टाल दिया गया है। इसे पहले 15 अक्टूबर से लागू किया जाना था।

 

 

नई दिल्ली।  कारोबारियों के लिए अच्छी खबर। यूपीआई पेमेंट (UPI payment) पर लगने वाले  चार्ज को दिवाली तक टाल दिया गया है। इसे पहले 15 अक्टूबर से लागू किया जाना था। इसमें दुकानदार को ₹2,000 से ज्यादा का UPI पेमेंट करने पर 0.4% चार्ज लगना था। आम लोगों के बीच ट्रांजैक्शन फ्री रहेगा।इस फैसले को त्योहारी सीजन को देखते हुए इसे टालने का फैसला लिया है। NPCI ने कहा है कि इसे दिवाली के तुरंत बाद लगाया जाएगा, लेकिन अभी तारीख नहीं बताई है।

यूपीआई और सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में बताया कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए फैसला किया गया है कि कुछ खास पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) 15 अक्टूबर से लागू होने वाले फैसले को फिलहाल टाल दिया गया है और इसे दिवाली के बाद लागू किया जाएगा, जिसकी तारीख अलग से बताई जाएगी।

स्टीयरिंग कमेटी ने जारी बयान में बताया कि उद्योग जगत, वाणिज्यिक संगठनाें, फिनटेक कंपनियों और पेमेंट एग्रीगेटरों के द्वारा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( NPCI ) और वित्त मंत्रालय के सामने उठाई गई चिंताओं के बाद इस समयसीमा को बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया है। दशहरा, दिवाली और छठ की बंपर खरीदारी के बीच कारोबारियों और आम जनता को राहत देते हुए इस नियम को दिवाली के बाद तक के लिए टाल दिया गया है।


यूपीआई चार्ज पर मुख्य बातें 

-2000 से ज्यादा अमाउंट पर दुकानदार को मिलने वाले पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। ये चार्ज दुकानदार को देना पड़ेगा।
-75 हजार या उससे ज्यादा के हर ट्रांजैक्शन पर 300 रुपए फीस।
-रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और ईंधन पर 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर 5 रुपए फ्लैट चार्ज।