टाइगर श्राफ फायरिंग केस: हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, वारदात में इसतेमाल बाइक बरामद
मुंबई । बॉलीवुड एक्टर में टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपियों की भी तस्वीर सामने आ गई है। इसमें दो युवक सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं। एक ने काली कैप पहन रखी है। हालांकि, यह तस्वीर कहां और कब की है, ये अभी स्पष्ट नहीं है।
वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को पुलिस ने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर से बरामद कर लिया है। लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। फायरिंग में एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है।
वहीं उमेश चव्हाण नाम का एक शख्स भी घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात टाइगर से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि एक्टर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है।
बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनिल पंडित नाम के एक आदमी ने, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का होने का दावा कर रहा है, कहा कि टाइगर श्रॉफ उनकी हिट लिस्ट में था क्योंकि "वह हमारे निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था" और "सलमान खान के साथ काम कर रहा था"। बिश्नोई, जो गुजरात की जेल में है, ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की छानबीन जारी है और पुलिस की बारह टीमें गठित की गई है और तीनों आरोपितों को पकड़ने का प्रयास जारी है।
