home page

बंगाल समेत 4 राज्यों के उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टियों का दबदबा

- बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर भाजपा आगे, तमिलनाडु की दो सीटों पर TVK  को बढ़त 
 | 
बंगाल समेत 4 राज्यों के उपचुनाव
बंगाल समेत चार राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सभी राज्यों में सत्ताधारी पार्टियों के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। 

 

 

नई दिल्ली। चार राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK बढ़त बनाए हुए है।  असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की नंदीग्राम सीट की है। यहां TMC प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया था। इस उम्मीदवार को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए जमानत मिल गई। अब इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

पुडुचेरी की थट्टनचावेंडी सीट पर NDA समर्थित AINRC (NDA) के उम्मीदवार अशोक आनंद 6,774 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब सिर्फ एक राउंड की गिनती बाकी है। बढ़त को देखकर समर्थकों ने पटाखे फोड़े और लड्डू बांट दिए।