home page

अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी बरी

सुल्तानपुर की  MP-MLA कोर्ट का फैसला
 | 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले बरी हो गए हैं। उनके खिलाफ अगस्त 2018 में यह केस दर्ज कराया गया था।

सुल्तानपुर ।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी  अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले बरी हो गए हैं। सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट उनको बरी करने का आदेश दिया । इस दौरान राहुल कोर्ट में मौजूद रहे। 

बता दें कि भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि राहुल ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, 'जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसके अध्यक्ष पर हत्या का आरोप है।'

इससे पहले राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ। इसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।