दिल्ली में लूम्स ऑफ नीति माना के उत्पादों की धूम
नई दिल्ली: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित हैंडलूम एक्सपो 2026 का आयोजन दिल्ली के जनपथ में किया जा रहा है जोकि 23 अगस्त 2026 तक चलेगा।
एक्सपो में देश के कई राज्यों से हैंडलूम्स के उत्पादों का प्रदर्शनी लगाई गई है।
प्रदर्शनी में नाबार्ड, उत्तराखण्ड के सहयोग से एवं लूम्स ऑफ लद्दाख व लूम्स ऑफ नीति माना की संस्थापक व प्रोमोटर्स अभिलाषा बहुगुणा तथा मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित लूम्स ऑफ नीतिमाना सेल्फ कोआपरेटिव सोसाइटी की नीति माना घाटी की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
नीति माना सेल्फ कोआपरेटिव की यंग प्रोफेशनल कुमारी कृष्णा ने बताया कि ये सभी उत्पाद उत्तराखण्ड की नीति माना घाटी की महिलाओं के द्वारा हाथ से बनाए गए हैं तथा साथनीय ऊनी धागों तथा लोकल हैम्प के रेशे से तैयार किए जा रहे रहे हैं जिसमें शाल, पंखी, स्वेटर, मफ़लर, टोपी, मौजें आदि शामिल हैं। कृष्णा ने बताया कि हमारे स्टाल को प्रीमियम स्टाल की श्रेणी में रखा गया है तथा उत्पादों को आम लोगों द्वारा ख़रीदा जा रहा है तथा खूब पसंद किया जा रहा है।
हैण्डलूम्स एक्सपो का उद्घाटन केंद्रीय टैक्सटाइल मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने लूम्स ऑफ नीतिमाना के स्टाल का भी अवलोकन किया तथा नीतिमाना द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की।
इस अवसर पर लूम्स ऑफ नीति माना के अध्यक्ष कुंदन सिंह टकोला, एमएसएस के महेश खँकरियाल, उत्तम राणा व अमीना आदि लोग मौजूद रहे।
