home page

जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, जंगल में छिपा हुआ था, कई आतंकी हमलों में शामिल था

सेना बोली- मूसा का मारा जाना लश्कर-ए- तैयबा के लिए बड़ा झटका 
 | 
जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान शाह उर्फ मूसा ढेर हो गया। 

बडगाम। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान शाह उर्फ मूसा ढेर हो गया। 

सेना ने एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने दूसरे सुरक्षाबलों के साथ मिलकर सेंट्रल कश्मीर के कोराग, यूसमर्ग के जनरल इलाके में एक ऑपरेशन शुरू किया। सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी। इसके बाद आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। ऑपरेशन के दौरान मूसा को दूधपथरी के दूर के जंगल वाले इलाके में मार गिराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मूसा पीर पंजाल रेंज के दोनों तरफ हुए कई हमलों में शामिल था। इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग पहाड़ियों में हुए एक एनकाउंटर से बच निकला था। उसका करीबी यासिर 5 सितंबर को उस एनकाउंटर में मारा गया था। अधिकारियों ने कहा कि मूसा का मारा जाना जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए- तैयबा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। (हि.स.)