home page

SIR के मुद्दे पर कल INDIA ब्लॉक की बैठक, अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे

-पिछले 3 सालों के दौरान इंडिया गठबंधन की यह 8वीं बैठक होगी
 | 
SIR के मुद्दे पर कल INDIA ब्लॉक की बैठक, अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर कल यानी बुधवार को INDIA ब्लॉक की बैठक बुलाई गई है। हालांकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

 

नई दिल्ली। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर कल यानी बुधवार को INDIA ब्लॉक की बैठक बुलाई गई है। इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। हालांकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी का काई दूसरा नेता बैठक में पहुंचेगा।

वहीं शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़ेंगे। पार्टी सांसद संजय राउत ने बताया कि पार्टी 2 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की तैयारी में व्यस्त है। शिवसेना (UBT) दीपके के CJP प्रदर्शन का भी समर्थन करेगी।

यह ब्लॉक की पिछले 3 सालों के दौरान 8वीं बैठक होगी। वहीं इस साल की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 8 जून को SIR और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के मुद्दे पर विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। हालांकि, इसमें AAP और DMK शामिल नहीं हुई थी।

समाजवादी पार्टी ने बताया है कि अखिलेश यादव 30 सितंबर को लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक, अखिलेश की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस बारे में बात भी हुई है।

वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि अखिलेश पहले से तय कार्यक्रम के कारण बैठक में नहीं आ पाएंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़ी व्यस्तता का जिक्र किया था।