home page

तुर्किये से भारत लाया गया ड्रग सिंडिकेट का सरगना नवप्रीत सिंह

- फर्जी पहचान बनाकर तुर्किये की नागरिकता ली थाी  
 | 
ड्रग सिंडिकेट का सरगना नवप्रीत सिंह
भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट के सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किये से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। उसे मादक पदार्थ तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नई दिल्ली। भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट के सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किये से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। उसने फर्जी पहचान के सहारे तुर्किये की नागरिकता हासिल कर ली थी। नवप्रीत को मादक पदार्थ तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, "मोदी सरकार ने तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट करवाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नवाब विर्क के फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर तुर्की की नागरिकता लेने के बाद भी वह अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता रहा। हमारी एजेंसियों ने उसका पता लगाया, उसकी असली पहचान का खुलासा किया और उसे डिपोर्ट करवाया। आज उसे भारत वापस लाया गया है और ड्रग तस्करी व अन्य अपराधों के मामलों में जेल भेज दिया गया है। 

नवप्रीत सिंह उर्फ नव का नाम भारत, अफगानिस्तान और तुर्किये के बीच चल रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की जांच के दौरान सामने आया था. जांच अधिकारियों के मुताबिक, वह तुर्किये से इस नेटवर्क को संचालित करने वाला मुख्य व्यक्ति था. उसका चचेरा भाई प्रभारदीप सिंह भारत में नेटवर्क की गतिविधियों को संभालने वाली अहम कड़ी बताया गया था.

इस मामले की जांच 2021 में दक्षिणी दिल्ली से रिजवान कश्मीरी की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई थी। पूछताछ के दौरान कथित तौर पर एक बड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली, जिसके तार दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और अफगानिस्तान से जुड़े बताए गए. इसके बाद फरीदाबाद में कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। जांच के दौरान एक वाहन से 166 किलोग्राम और दूसरे वाहन से 115 किलोग्राम हेरोइन बरामद होने की जानकारी सामने आई थी। अन्य ठिकानों से भी नशीले पदार्थों की बरामदगी हुई थी।  (हि.स.)।