home page

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द

- तूफान के चलते स्कूल कॉलेज बंद , यूपी , बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट
 | 
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclonic storm ‘Arnab’) मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। इस दौरान 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclonic storm ‘Arnab’) मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। इस दौरान 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं।

ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

मौसम विभाग ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।