पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक BJP में शामिल
चंडीगढ़ । पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका लगा है। 24 घंटे में तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इनमें समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ,सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह शामिल हैं। तीनों नेता भाजपा (BJP) में शामिल हो गए हैं।
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि राजनीति में ‘माई-बाप संस्कृति’ को खत्म करना रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता को अपनी प्रेरणा का स्रोत मानकर काम किया है।
बता दें कि आप नेतृत्व पहले भी भाजपा पर दूसरी पार्टियों से नेताओं को शामिल कर पंजाब में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश करने का आरोप लगाता रहा है। पार्टी का कहना रहा है कि भाजपा का राज्य में राजनीतिक आधार सीमित है।(हि.स.)
