रात में बार-बार पेशाब आना गंभीर समस्या का संकेत? फॉलो करें ये टिप्स
हेल्थ डेस्क। क्या आपको भी रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है? तो इस पर ध्यान देना जरूरी है. रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को मेडिकल भाषा में नॉक्टूरिया कहा जाता है।
बार-बार पेशाब आने की वजह
1- सोने से पहले ज्यादा पानी पीना, चाय-कॉफी या शराब का सेवन करने से पेशाब की बढ़ती है।
2- कुछ दवाओं के कारण भी पेशाब ज्यादा आता है. अगर बार-बार पेशाब आने के साथ बहुत ज्यादा प्यास लगती है, तो यह डायबिटीज का संकेत होता है।
3- पेशाब करते समय जलन, दर्द या बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना यूरिन इन्फेक्शन की ओर इशारा करता है।
4- कुछ लोगों में उम्र बढ़ने के साथ मूत्राशय से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने के कारण भी रात में बार-बार पेशाब आता है।
समस्या से बचाव का तरीका
1- सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें. दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। पानी की मात्रा को बहुत ज्यादा कम न करें, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
2- शाम के समय चाय, कॉफी और कैफीन वाले दूसरे पेय कम करने की कोशिश करें।
3- सोने से पहले एक बार पेशाब कर लें और ध्यान दें कि रात में कितनी बार उठना पड़ता है।
4- अगर आप कोई दवा लेते हैं, तो उसके समय में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से बात करें।
इस पर भी ध्यान दें
अगर इन आदतों में बदलाव करने के बाद भी समस्या बनी रहती है। तो इसे केवल उम्र या ज्यादा पानी पीने का असर मानकर नजरअंदाज न करें। समय पर जांच कराने से इसके पीछे की वजह पता लगाने और सही इलाज शुरू करने में मदद मिलती है।
(नोट- यह लेख पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। सेहत से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
