home page

सर्दी -जुखाम को न करें इग्नोर , स्वाइन फ्लू हो सकता है,जानें लक्षण और बचाव का तरीका

-बच्चों, बुजुर्गों का रखें खास ध्यान
 | 
मामूली सर्दी जुखाम को न करें नजरअंदाज
बदलते मौसम में सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। क्योंकि यह एच1एन1 (H1N1 - स्वाइन फ्लू) का संकेत भी हो सकता है।


हेल्थ डेस्क। बदलते मौसम में सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। क्योंकि यह एच1एन1 (H1N1 - स्वाइन फ्लू) का संकेत भी हो सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

लक्षण

H1N1 होने पर सबसे आम लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, शरीर या मांसपेशियों में दर्द और थकान शामिल हैं। कुछ लोगों को मतली, उल्टी या दस्त जैसी परेशानी भी हो सकती है। हर व्यक्ति में सभी लक्षण दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है। कई बार शुरुआत में सामान्य फ्लू या वायरल जैसा ही महसूस होता है। हर व्यक्ति में सभी लक्षण दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है।  कई बार शुरुआत में सामान्य फ्लू या वायरल जैसा ही महसूस होता है। ऐसे में शरीर के संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है। 

बचाव का तरीका

डॉक्टरों के मुताबिक इस साल स्वाइन फ्लू के मामलों में थोड़ी वृद्धि देखी जा रही है इसलिए सभी लोगों को बचाव के लिए निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं, खांसते या छींकते समय मुंह ढकें, बीमार लोगों से दूरी बनाए रखें, और सालाना फ्लू का टीका लगवाएं। ये उपाय आपको सामान्य मौसमी फ्लू और कोरोना जैसी अन्य श्वसन संक्रमण वाली बीमारियों से भी बचाए रखने में मददगार हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान 

1.अगर बुखार या खांसी के साथ शरीर में काफी दर्द और कमजोरी महसूस हो रही है, तो पर्याप्त आराम करें और खुद को हाइड्रेट रखें। 

2.पानी, सूप या अन्य उपयुक्त तरल पदार्थ लेते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। आराम करने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। 

3. बीमारी के दौरान अपनी सेहत पर नजर रखना भी जरूरी है। अगर लक्षण 5–6 दिनों में कम नहीं होते, लगातार बने रहते हैं या हालत बिगड़ती महसूस होती है, तो डॉक्टर से सलाह लें। 

4. जरूरत पड़ने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में भी संपर्क किया जा सकता है।