home page

“कातिल नहीं, आशिक हूं ” शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज, गजब अंदाज में दिखे

-24 दिसंबर को दुनियभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 
 | 
फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान का जबरदस्त लुक
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी ‘किंग’ का नया पोस्टर मंगलवार को जारी किया गया। पोस्टर में शाहरुख का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।


मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी ‘किंग’ का नया पोस्टर मंगलवार को जारी किया गया। पोस्टर में शाहरुख का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर देख कर लग रहा है कि फिल्म में एक्शन और रोमांस दोनों का मेल देखने का मिल सकता है। 

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “आज फिर याद आया... कातिल नहीं, आशिक हूं।” बता दें कि फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर बनाया है। फिल्म में शाहरुख एक नए एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। किंग की कहानी एक मेंटर और शिष्य के सफर पर आधारित है, जो कठिन परिस्थितियों में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करते हैं।