home page

पुलिस कंपनी रिलीज डेट का ऐलान , बड़े पर्दे पर एक बार फिर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी

-साल 1997 से 2004 के बीच गैंगस्टरों के एनकाउंटर के के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी
 | 
पुलिस कंपनी
बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड और अपराध की दुनिया पर कई फिल्में बना चुके डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर इसी विषय पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग क्राइम ड्रामा फिल्म 'पुलिस कंपनी' की रिलीज डेट सामने आ गई है।

-4 जून को रिलीज होगी  निर्माता  राम गोपाल वर्मा की फिल्म 

मुंबई । बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड और अपराध की दुनिया पर कई फिल्में बना चुके डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर इसी विषय पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। रामू ने  फिल्म 'पुलिस कंपनी' की पहली झलक जारी कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान किया। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अभिनेता हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पुलिस और अपराध की दुनिया पर आधारित यह फिल्म 4 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के जारी पोस्टर में पुलिसकर्मियों का निडर और आक्रामक अंदाज देखने को मिलता है। हर्षवर्धन राणे फिल्म में मुंबई के चर्चित एनकाउंटर विशेषज्ञ दया नायक की भूमिका निभाएंगे। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की कहानी 1997 से 2004 के बीच मुंबई में अपराध जगत के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इस दौरान करीब 300 गैंगस्टरों के मारे जाने की घटनाओं को फिल्म की कहानी का आधार बनाया गया है।

'पुलिस कंपनी' में हर्षवर्धन राणे के अलावा फरदीन खान, फातिमा सना शेख और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक शेयर करने के साथ इसके किरदारों और कहानी से जुड़ी जानकारी भी दी है। फिल्म की घोषणा और पोस्टर जारी होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।  (हि.स.)