प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस: एक्ट्रेस का एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह आरोपमुक्त
मुंबई। टीवी शो ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता राहुल राज सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से मुक्त कर दिया है।
प्रत्युषा बनर्जी को ‘बालिका वधू’ में आनंदी के किरदार से पहचान मिली थी। 1 अप्रैल 2016 को उन्हें मुंबई के गोरेगांव स्थित किराए के फ्लैट में मृत पाया गया था।
हाईकोर्ट ने 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा की मौत से कुछ समय पहले हुई आखिरी फोन बातचीत को अहम माना। जस्टिस एसजी डिगे की बेंच ने कहा कि बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट में एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल उन्हें ऐसा कदम उठाने से रोकते दिख रहे हैं।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल ने बातचीत में कहा था कि उन्होंने अपनी कार वापस मोड़ ली है और प्रत्युषा से मिलने जा रहे हैं। बातचीत से यह भी पता चला कि प्रत्युषा परेशान थीं और अपने माता-पिता समेत कई लोगों को अपनी हालत के बारे में बता रही थीं।
