home page

'तनु वेड्स मनु 3' में नहीं दिखेगी कंगना रनौत और आर. माधवन की जोड़ी

- मेकर्स ने नई स्टारकास्ट पर काम शुरू किया
 | 
कंगना रनौत और आर. माधवन
फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की तीसरी कड़ी 'तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर' में दर्शकों को शायद कंगना रनौत और आर. माधवन की जोड़ी देखने को न मिले। मेकर्स इस बार नए कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

मुंबई ।   फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की तीसरी कड़ी 'तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर' में दर्शकों को शायद कंगना रनौत और आर. माधवन की जोड़ी देखने को न मिले। मेकर्स इस बार नए कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

निर्देशक मिताक्षरा कुमार के मुताबिक, फिल्म की कहानी पुराने किरदारों को आगे बढ़ाने के बजाय उसी दुनिया में एक नया अध्याय पेश करेगी। हालांकि, फिल्म की कास्ट और रिलीज की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मिताक्षरा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि नई और युवा कास्ट के बावजूद इसमें 'तनु वेड्स मनु' की दुनिया वाला वही पागलपन देखने को मिलेगा। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, टीम पिछले एक साल से इसकी पटकथा पर काम कर रही है। कोशिश है कि फ्रेंचाइजी की बेबाकी, हास्य और अनूठे अंदाज को बरकरार रखते हुए नए किरदारों के साथ अलग कहानी पेश की जाए। इससे निर्माताओं को पहले से स्थापित दुनिया में नई कहानी और नए रिश्तों को तलाशने का मौका मिलेगा।

निर्देशक आनंद एल. राय की 'तनु वेड्स मनु' वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें कंगना रनौत और आर. माधवन की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। इसके बाद 2015 में इसका दूसरा भाग 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' आया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा। दोनों फिल्मों ने अपने हास्य, रिश्तों की उलझनों और यादगार किरदारों के कारण खास पहचान बनाई। अब तीसरी कड़ी में नई पीढ़ी के कलाकारों के जरिए इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने की तैयारी है। (हि.स.)