home page

नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अप्राकृतिक मौत' का केस , जांच शुरू

- अस्पताल में मृत अवस्था में लाए जाने के कारण पुलिस कर रही जांच 
 
 | 
अभिनेता नाना पाटेकर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के मामले में मेडिको-लीगल 'अप्राकृतिक मौत' (UD) का केस दर्ज कर गोवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पणजी। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के मामले में मेडिको-लीगल 'अप्राकृतिक मौत' (UD) का केस दर्ज कर गोवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था, जिसके चलते पुलिस केस दर्ज करना जरूरी था।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गोवा पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया है और पीएसआई नितिन नाइक इसकी जांच कर रहे हैं। पणजी में दर्ज केस की रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर को डोना पाउला स्थित ओशन पार्क से मणिपाल अस्पताल, बांबोलिम लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों की जांच करेगी।

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था। इसी वजह से नियमानुसार पुलिस केस दर्ज कराना पड़ा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भेजा गया।