'कपड़े नए पर लुक वही KGF वाला ', आर्य बब्बर को पसंद नहीं आया यश का रावण वाला अवतार
बॉलीवुड एक्टर आर्य बब्बर को नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर यश का लुक पसंद नहीं आया है।
मुंबई । निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में यश रावण की भूमिका निभाने जा रहे हैं। उनके लुक को लेकर अभिनेता आर्य बब्बर का एक बयान सामने आया है।एक हालिया साक्षात्कार में आर्य ने कहा कि यश के रावण वाले रूप में उन्हें फिलहाल कुछ नया नजर नहीं आया। उन्होंने इसकी तुलना यश की फिल्म 'केजीएफ' के लुक से की। हालांकि, आर्य ने यह भी कहा कि पूरी फिल्म देखने के बाद ही उनके किरदार को लेकर कोई अंतिम राय बनाई जा सकती है।
आर्य बब्बर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वो इस रोल में क्या नया लेकर आ रहे हैं लेकिन सच कहूं तो सिर्फ कपड़ों के अलावा मुझे उनके लुक में कुछ भी नया नहीं लगा। चेहरे पर वही दाढ़ी है जो वो पहले 'KGF' में रखते थे. 'रामायण' में मुझे कोई नया लुक नहीं दिखा. उनका नया लुक मुझे फिल्म 'टॉक्सिक' में दिखा था, लेकिन इसमें नहीं."
आर्य इन दिनों थिएटर प्ले 'महाबली' में रावण का किरदार निभा रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के अभिनय का बचाव किया। आर्य के मुताबिक, सैफ ने निर्देशक के नजरिए के अनुसार किरदार निभाया और उसमें अलग तीव्रता लाने की कोशिश की।
बता दें कि फिल्म पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा। नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। (हि.स.)
