home page

Gold का रेट 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया, Silver के दाम जस के तस

-घरेलू सर्राफा बाजार में सोने (Gold) की कीमत में गिरावट का दौर लगातार जारी
 | 
सोने का भाव 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया
सितंबर के आखिरी दिन आज भी शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आए बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना (Gold) 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,370 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। 

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने (Gold) की कीमत में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सितंबर के आखिरी दिन आज भी शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आए बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना (Gold) 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,370 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। हालांकि चांदी (Silver) की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 24 कैरेट सोना (Gold) 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

इसी तरह 22 कैरेट सोना (Gold) आज 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। 

चांदी  (Silver) के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

 लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं  मुंबई में 24 कैरेट सोना (Gold) 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold) 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना (Gold) 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना (Gold) 1,48,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold) 1,36,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  (हि.स.)