home page

Jio IPO Stock Market: जियो प्लेटफॉर्म्स की शानदार शुरुआत, निवेशकों की बल्ले- बल्ले

21 से 23 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ
 | 
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ
डिजिटल कनेक्टिविटी, डिजिटल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली देश की दिग्गज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में शानदार शुरुआत कर अपने आईपीओ निवेशकों को गदगद कर दिया।
नई दिल्ली । डिजिटल कनेक्टिविटी, डिजिटल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली देश की दिग्गज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms Limited) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में शानदार शुरुआत कर अपने आईपीओ निवेशकों को गदगद कर दिया।

 आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 1,119 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई और एनएसई दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर इसकी लिस्टिंग 21.4 प्रतिशत के बंपर प्रीमियम के साथ 1,358 रुपये के स्तर पर हुई। इस धमाकेदार शुरुआत के साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई है।

लिस्टिंग के बाद निवेशकों की ताबड़तोड़ लिवाली के सपोर्ट से यह शेयर कुछ ही देर में और उछल कर 1,375 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 11:15 बजे तक का कारोबार होने के बाद यह शेयर 1,358 रुपये के स्तर पर मजबूती के साथ टिका हुआ था। इस तरह अभी तक के कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशकों को प्रति शेयर 239 रुपये यानी 21.36 प्रतिशत का सीधा और तगड़ा फायदा हो चुका है।

इस कंपनी का 30,187.65 करोड़ रुपये का विशाल आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण यह ओवरऑल 16.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 

इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 70.52 गुना (एक्स एंकर) सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन-इन्स्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 13.72 गुना सब्सक्रिप्शन आया था, जिसमें 10 लाख से ऊपर वाले एचएनआई का हिस्सा 15.63 गुना और 10 लाख से नीचे वाले एचएनआई का हिस्सा 9.90 गुना भरा था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 2.76 गुना, शेयरहोल्डर्स कैटेगरी में 7.25 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व पोर्शन में 2.58 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया था। (हि.स.)