home page

सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी, सर्राफा बाजार में आज गिरावट

— जानिए देश के अलग -अलग शहरों का रेट 
 | 
सोना और चांदी के रेट गिरे
सर्राफा बाजार में आज यानी सोमवार को  शुरुआती कारोबार के दौरान  गिरावट का रुख नजर आ रहा है।  24 कैरेट सोना आज 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

नई दिल्ली । सर्राफा बाजार में आज यानी सोमवार को  शुरुआती कारोबार के दौरान  गिरावट का रुख नजर आ रहा है। भाव में हुए इस बदलाव के बाद ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,38,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं  मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। 

चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,38,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली कमजोरी का रुख बना हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,38,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  (हि.स.)