home page

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका , कमर्शियल गैस सिलेंडर 70 रुपये महंगा

- रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं पर मंहगाई का बोझ बढ़ा
 | 
कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा
देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने के ऐन पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 70 रुपये महंगा हो गया है। कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद आज से देश के अलग-अलग राज्यों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 62.50 रुपये से लेकर 75 रुपये तक महंगा हो गया है। 

 

नई दिल्ली । देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने के ऐन पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 70 रुपये महंगा हो गया है। कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद आज से देश के अलग-अलग राज्यों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 62.50 रुपये से लेकर 75 रुपये तक महंगा हो गया है। 


कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे अधिक 71.50 रुपये की बढ़ोतरी पटना में की गई है, जबकि दिल्ली में में सबसे कम 62.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमर्शियल गैस सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा होकर 2,932.50 रुपये के स्तर पर आ गया है।

गैस सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं पर मंहगाई का बोझ बढ़ जाएगा, जिसके वजह से उनके द्वारा उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सर्विस भी महंगी हो सकती है। एलपीजी गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल श्रेणी वाले सिलेंडर में ही की गई है। घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। (हि.स.)