home page

27 सितंबर रविवार को खुलेंगे बैंक, जानें क्या है वजह

-सरकार बोली-  बैंक ग्राहकों की भलाई और सुविधा हमारी बड़ी प्राथमिकता है
 | 
बैंक हड़ताल
रविवार, 27 सितंबर, 2026 को बैंक खुले रहेंगे।  वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि RBI ने 27 सितंबर को देश की सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों और एटीएम-लिंक ब्रांचों समेत सभी सर्विसेज को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है। 

नई दिल्ली, 23 सितंबर (हि.स.)। रविवार, 27 सितंबर, 2026 को बैंक खुले रहेंगे।  वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि RBI ने 27 सितंबर को देश की सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों और एटीएम-लिंक ब्रांचों समेत सभी सर्विसेज को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है। 

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि  यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिनों की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है। ये हड़ताल 26 और 27 सितंबर की सप्ताहांत की छुट्टियों के ठीक बाद हो रही है। इसलिए सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही यह आवश्यक कदम उठाए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार, 27 सितंबर 2026 को को सामान्य रूप से काम करेंगे।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर 2026 को पूरी तरह से चालू रखने की मंज़ूरी दे दी है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंक ग्राहकों की भलाई और सुविधा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है और यह पक्का करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि ज़रूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें।